गुन्नौर में बीसी सखी परीक्षा में 16 ने किया प्रतिभाग
संभल, जुलाई 2 -- विकास खंड परिसर स्थित लाइब्रेरी हॉल में बुधवार को बीसी सखी भर्ती परीक्षा का शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजन किया गया। परीक्षा में महिला अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भर्ती प्रक्रिया के तहत बीसी सखी के 13 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 16 महिला अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा शुरू होने से पहले खंड विकास अधिकारी कमलकांत के नेतृत्व में जिला मिशन प्रबंधन इकाई के सहयोग से अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। सत्यापन के बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। खंड विकास अधिकारी कमलकांत ने बताया कि पूरी चयन प्रक्रिया शासन की निर्धारित गाइडलाइन एवं पारदर्शी व्यवस्था के तहत संपन्न कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि चयन मेरिट एवं निर्धारित मानकों के आधार पर किया जाएगा। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.