संभल, फरवरी 19 -- बबराला-बदायूं हाईवे पर पानी की टंकी के नजदीक दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बच्चे सहित पांच लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर किया गया है। जुनावई निवासी ओमप्रकाश उर्फ गोविंद पुत्र नत्थूसिंह, डालचंद पुत्र सूरजपाल, 18 वर्षीय दिलीप पुत्र कुमारपाल और 6 वर्षीय वंश पुत्र प्रमोद एक ही बाइक पर सवार होकर जुनावई से बबराला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर निवासी महावीर पुत्र मनवीर अपनी बाइक से रजपुरा से घोसली जा रहे थे। गुन्नौर पानी की टंकी के पास दोनों बाइकों में टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहनों पर सवार सभी लोग घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों ने घायलों को तड़पता देख तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.