संभल, मई 3 -- गुन्नौर। गुन्नौर थाना क्षेत्र के ग्राम झुकेरा में एक महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गुन्नौर क्षेत्र के गांव झुकेरा निवासी संजो पत्नी पूरण सिंह ने बताया कि घटना बीती 25 अप्रैल की रात करीब 8 बजे की है। पीड़िता उस समय अपने घर में अकेली थी। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही मीना पत्नी नरेश, नरेश पुत्र मोहकम और कन्हई पुत्र नरेश हाथों में लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए। यह भी पढ़ें- बैसा टोला में मारपीट से महिला जख्मी, गंभीर पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसे अकेला पाकर गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उसने इसका विरोध किया, तो उक्त लोगों ने उसे बेरहमी से पीटा। इस हमले में महिला के सिर...