गुन्नौर में कैंटर ने कार को मारी टक्कर, 6 लोग घायल
संभल, जून 12 -- गुन्नौर-नरौरा हाईवे पर रसूलपुर गांव के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कैंटर ने दिल्ली से बदायूं जा रही कार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आरोपी कैंटर चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। जिला बदायूं के ग्राम अरेथी निवासी आजाद अली पेशे से कार ड्राइवर हैं। वह अपनी कार में छह सवारियों को बैठाकर दिल्ली से बदायूं की तरफ जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार गुन्नौर क्षेत्र के गुन्नौर-नरौरा हाईवे पर रसूलपुर गांव के नजदीक पहुंची, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने कार को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कैंटर शराब से भरा हुआ था और रामपुर से अलीगढ़ की ओर जा रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चीख-पुकार मच गई। घटना के तुरं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.