संभल, मार्च 27 -- गुन्नौर में सिविल जज जूनियर डिवीजन एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट के लिए बनाए गए अस्थायी न्यायालय का विधिवत शुक्रवार को उद्घाटन किया गया। प्रशासनिक न्यायमूर्ति अरुण कुमार देशवाल ने फीता काटकर न्यायालय का शुभारंभ किया। पूर्व में संचालित न्यायालय भवन जर्जर हो चुका था। जिसके चलते नई व्यवस्था की आवश्यकता महसूस की गई। प्रशासन और नगर पंचायत के सहयोग से सामुदायिक भवन को अस्थायी न्यायालय कक्ष के रूप में विकसित किया गया है। यह न्यायालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थापित किया गया है। जिससे वादकारियों और अधिवक्ताओं को पहुंचने में सुविधा होगी। उद्घाटन के बाद अधिकारियों ने न्यायालय परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। न्यायमूर्ति अरुण कुमार देशवाल ने कहा कि न्यायिक कार्यों की निरंतरता बनाए रखना प्राथमिकता है और भविष्य में आध...