संभल, अप्रैल 13 -- तहसील परिसर में मुकदमे की पैरवी करने आए एक पूर्व सैनिक के साथ बदसलूकी और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर और साक्ष्यों के आधार पर गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बबराला थाना क्षेत्र के गांव कैल निवासी पूर्व सैनिक सोमवीर सिंह पुत्र स्वर्गीय कल्याण सिंह 7 अप्रैल को एक मुकदमे की पैरवी के लिए तहसीलदार न्यायालय गुन्नौर पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही उदयवीर सिंह पुत्र ईश्वरपाल सिंह, शिवराज और राजकुमार ने उन्हें तहसील परिसर में घेर लिया। यह भी पढ़ें- करेली में युवक पर जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उन्हें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.