संभल, मई 15 -- थाना क्षेत्र के मोहल्ला शेखान निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर तीन तलाक, मारपीट, दहेज प्रताड़ना और जान से मारने के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला शेखान निवासी आयशा पुत्री मोहम्मद उस्मान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2021 में उसकी मुलाकात कर्नाटक के विजयपुर थाना गोलगुम्बज क्षेत्र निवासी इजहार अहमद से हुई थी। आरोप है कि इजहार उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ विजयपुर ले गया, जहां 15 जून 2021 को दोनों का निकाह हुआ। विवाहिता के अनुसार वह अपने साथ सोने-चांदी के जेवरात और एक लाख रुपये नकद भी लेकर गई थी. यह भी पढ़ें- गुन्नौर की विवाहिता को तीन तलाक, प्रताड़ना और जान से मारने के प्रयास का आरोपआरोप और उत्प...