गुनियापुर में तालाब की भूमि पर कब्जा हटवाया
बिजनौर, जून 23 -- मंगलवार को ग्राम पंचायत गुनियापुर में शिकायत के आधार पर जांच करके राजस्व टीम ने तालाब की भूमि पर काटी जा रही कालोनी पर जेसीबी चलवा दी और तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई की।ग्राम पंचायत गुनियापुर में प्रोपर्टी डीलरो के द्वारा तालाब की भूमि पर कब्जा कर में कॉलोनी काट ली गई थी। जिसकी शिकायत प्रशासन से की गई थी। प्रशासन के निर्देश पर जांच टीम गठित करके उक्त मामले की जांच कराई गई। जांच में टीम द्वारा पाया गया कि कालोनाइजर ने तालाब की भूमि पर कब्जा किया था। जिस पर संज्ञान लेते हुए नायब तहसीलदार ममता यादव, कानूनगो सुनील कुमार, लेखपाल सुभाष कुमार, लेखपाल सुरेन्द्र सिंह आदि के साथ मौके पर पहुंच कर तालाब की भूमि को कब्जामुक्त कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.