गुनाह का चक्रव्यूह : जवानी में दुश्मनी, बुढ़ापे में जेल और फरारी बनी किस्मत
धनबाद, सितम्बर 30 -- नजदीक से देखें तो 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' की जमीनी हकीकत फिल्म से भी कहीं ज्यादा खौफनाक और दर्दनाक है। कोयलांचल में वर्चस्व, दुश्मनी और बदले की जिस आग ने दशकों पहले सुलगना शुरू किया था, उसने आज दो दबंग घराने के साथ-साथ कई परिवारों की दुनिया को पूरी तरह उजाड़ दिया है। जवानी में जिस अदावत और रंजिश को शान समझा गया, बुढ़ापे की दहलीज पर उसका अंजाम सिर्फ जेल की सलाखें और फरारी की जिंदगी बनकर रह गया है। यह कहानी है रियल वासेपुर के दो बड़े किरदारों गैंगस्टर फहीम खान और उसके धुर विरोधी साबिर आलम की। दोनों के बीच गुनाहों के चक्रव्यूह में रिश्तों के कत्लेआम का दौर काफी लंबा चला। आज भी दुश्मनी की यह आग ठंडी नहीं पड़ी है। थोड़ा स्वरूप भले ही बदल गया, लेकिन चार दशकों से जारी वासेपुर और नया बाजार में गैंगवार और खूनखराबा आज भी जारी है। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.