सहारनपुर, फरवरी 27 -- मुकद्दस माह रमज़ान मुबारक के दूसरें जुमा की नमाज नगर व देहात क्षेत्र में अकीदत के साथ अदा की गई। इस दौरान अकीदतमंदों ने बारगाह-ए-इलाही में अमन-ओ-अमान और गुनाहों की तलाफी की दुआएं की। देहात क्षेत्र से आए नमाजियों द्वारा की गई खरीदारी से नगर के बाजार गुलजार बने रहे। दारुल उलूम देवबंद की रशीदिया मस्जिद में जुमा की नमाज मुफ्ती अफ्फान मंसूरपुरी ने अदा कराई। दारुल उलूम की छत्ता मस्जिद में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि हमे रमजान में अपने गुनाहो की तलाफी कर लेनी चाहिए। कहा कि पूरी ताकत के साथ कोशिश करें कि हमसे अल्लाह की नाफरमानियां न हो। साथ ही जन्नत की तलब करनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.