गुनामई में लगी से दो भैंस समेत हजारों का सामान जलकर राख
एटा, मई 21 -- थाना नयागांव क्षेत्र के गांव गुनामई में गुरुवार देरशाम अचानक झोपड़ी में आग लग गई। इसमें दो भैंस मर गईं। जबकि एक स्कूटी, करीब 10 कुंतल गेहूं सहित घरेलू सामान भी राख हो गया। गांव गुनामई निवासी संतराम, वीरपाल पुत्र रामदत्त की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। शुरुआत में ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों और धुएं के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। झोपड़ी में बंधी दो भैंसें बाहर नहीं निकल सकीं और जिंदा जल गईं। वहीं पास में खड़ी स्कूटी और रखा गेहूं भी आग की भेंट चढ़ गया। घटना की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई। अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर राजस्व विभाग की ओर से लेखपाल भी मौके पर पहुंचे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.