जमशेदपुर, मार्च 13 -- सदर अस्पताल के डायलिसिस सेंटर में विश्व किडनी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डायलिसिस यूनिट के चिकित्सक डॉ. फैज़ल खान ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से किडनी रोग होने का जोखिम कम रहता है। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, नशा से दूरी, रोज 3-4 लीटर पानी पीना, सुबह गुनगुना पानी पीना चाहिए। पेशाब को न रोकना, देर रात न जगने के साथ ही खुद किसी का दवा का सेवन करने से बचना चाहिए। जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो ने कहा खून में क्रिएटिनिन बढ़ने से किडनी रोग का खतरा बढ़ता है। रक्त में क्रिएटिनिन का स्तर ठीक रखने के लिए संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए। मधुमेह किडनी की बीमारी का सबसे बड़ा कारण है, लेकिन ह्रदय रोग और मोटापा भी किडनी को नुकसान पहुंचा सकते हैं। कार्यक्रम में डीईआईसी सोशल वर्कर नमृता ठाकुर, कमलजीत क...