गुधनी में 27 मई को होगा पांच दिवसीय महायज्ञ
बदायूं, अप्रैल 29 -- गुधनी में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यज्ञ महोत्सव इस बार 27 मई से 31 मई तक आयोजित किया जाएगा। बैठक में आचार्य संजीव रूप ने बताया कि आयोजन से पूर्व 22 मई से कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए आर्य वीर दल का विशेष शिविर लगाया जाएगा। इसके बाद 27 मई से 31 मई तक गुधनी स्थित यज्ञ स्थल पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। महोत्सव के तहत 27 मई को बिल्सी नगर में यज्ञ रैली निकाली जाएगी, जबकि 28 मई को शोभायात्रा का आयोजन होगा। 29 मई से 101 कुंडीय यज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा। 31 मई को पूर्णाहुति के साथ महोत्सव का समापन होगा। बैठक में बद्री प्रसाद आर्य, किशनपाल आर्य, विश्वजीत पाल आर्य, राजू पाल आर्य और राकेश आर्य समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.