बदायूं, मई 3 -- क्षेत्र के गांव गुधनी में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले विराट यज्ञ महोत्सव के प्रचार-प्रसार का क्रम लगातार जारी है। आचार्य संजीव रूप ने केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। निमंत्रण स्वीकार करते हुए केंद्रीय मंत्री ने यज्ञ महोत्सव को सराहनीय पहल बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन जहां एक ओर पर्यावरण को शुद्ध करते हैं, वहीं दूसरी ओर बच्चों में संस्कार और परिवारों में सद्भावना का विकास करते हैं। आचार्य ने बताया, यज्ञ महोत्सव का आयोजन 27 से 31 मई तक किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...