चक्रधरपुर, अप्रैल 3 -- चक्रधरपुर। शहर के गुदड़ी बाजार में गुरुवार शाम आपसी विवाद के दौरान एक व्यवसायी और उसकी बेटी पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में व्यवसायी विजय पोद्दार गंभीर रुप से घायल हो गए, जबकि उनकी बेटी छोटी पोद्दार को भी चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार विजय पोद्दार को गुरुवार शाम फोन कर गुदड़ी बाजार बुलाया गया था। जैसे ही वह अपनी झाड़ू-रस्सी की दुकान पर पहुंचे, पहले से मौजूद कुछ परिचित लोगों ने उन पर अचानक डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों में आयुष पोद्दार, सुरेंद्र पोद्दार और अजीत पोद्दार का नाम सामने आया है। हमले के दौरान बीच-बचाव करने आई उनकी बेटी छोटी पोद्दार को भी आरोपियों ने पीट दिया। वहीं विजय पोद्दार के सिर पर डंडा लगने से वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़े। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों ...