चक्रधरपुर, मार्च 16 -- सोनुवा । गुदड़ी थाना क्षेत्र लोढ़ाई बाजार में शनिवार की शाम स्टार्ट करते ही एक बाइक में आग लग गई। देखते ही देखते बाइक धू धुकर जलने लगी। बाइक चालक और अन्य लोगों ने पानी डालकर बाइक में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे और पूरी बाइक जलकर खाक हो गई। इस घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। बाइक में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...