बेगुसराय, मार्च 20 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। गुदार शीतल रामपुर उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को बालिकाओं के समग्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एनीमिया जांच शिविर सह 'सखी सहायता डेस्क' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. संतोष कुमार, एचएम राहुल कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक मनीष कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रफत परवीन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद छात्राओं को नेत्र जांच, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और नियमित जांच कराने के साथ साथ परामर्श लिए प्रेरित किया गया। एचएम ने बताया कि बिहार शिक्षा परियोजना के तहत संचालित 'सखी सहायता डेस्क' का उद्देश्य किशोरियों को उनके शारीरिक विकास, स्वास्थ्य समस्याओं और स्वच्छता से जुड़ी जरूरी जानकारी देना है। डॉ. संतोष ने एनीमिया को गंभीर स्वास्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.