पूर्णिया, मई 6 -- धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा हाट में बनी दुकानों के अस्तित्व पर अब खतरा मंडराने लगा है। अनुमंडल कार्यालय धमदाहा के ठीक सामने स्थित धमदाहा के गुदरी हाट स्थित दुकानों का फर्श तोड़कर मिट्टी काटा जा रहा हैं। परिणाम स्वरूप वर्षों से उपेक्षा का दंश झेल रहे इस हाट का उद्धार होने के बजाय ईंट और टीन से बनी दुकानों पर भी खतरा मंडराने लगा है। यह भी पढ़ें- गुदरी हाट की दुकानों के अस्तित्व पर मंडराने लगा खतरादुकानों की स्थिति इस हाट में लाखों रुपए के लागत से बनाए गए पक्का दुकानों का आवंटन नहीं होने के कारण दुकान नशाखोर गिरोह का शरणस्थली बन गया है। आलम यह है कि धमदाहा हाट में लगने वाला सब्जी बाजार के नाम पर मुख्य चौराहे से आने वाली सड़क पर सरकारी कार्यालय के सामने सड़क के दोनों किनारे लगाया जा रहा हैं। परिणामस्वरूप जहां राहगीरों को गु...