गुदरी बाजार में 30 किलो प्लास्टिक जब्त
समस्तीपुर, मई 14 -- समस्तीपुर। सिंगल यूज प्लास्टिक की बिक्री व उपयोग पर रोज लगाने को लेकर नगर निगम, समस्तीपुर का छापामार दस्ता ने बुधवार को शहर के गुदरी बाजार में कई दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करते हुए कई दुकानों से सिंगल यूज प्लास्टिक को जब्त कर दुकानदारों का चालान काटा गया। कुल 30 किलोग्राम प्लास्टिक की जब्ती की गई। साथ ही जुर्माना की राशि वसूल की गई। इस अभियान में नगर निगम कार्यालय से उप नगर आयुक्त विभूति कुमार, कर दारोगा भूपेंद्र कुमार सिंह, कैशियर सुमित कुमार के अलावा सशस्त्र सुरक्षाकर्मी थे। यह भी पढ़ें- गुदरी बाजार में 30 किलो प्लास्टिक जब्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.