पूर्णिया, अप्रैल 6 -- गढ़बनैली, एक संवाददाता।प्रखंड अंतर्गत गढ़बनैली स्थित गुदरी बाजार में गंदगी की समस्या गंभीर होती जा रही है। बाजार के हर कोने में कचरे का अंबार लगा हुआ है, जिससे खरीदारों और दुकानदारों दोनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में प्रवेश करते ही दुर्गंध के कारण उन्हें रूमाल से नाक ढकना पड़ता है। इसके बावजूद रोजमर्रा की जरूरतों के चलते लोगों को इसी बाजार से सामान खरीदना उनकी मजबूरी बनी हुई है। वहीं दुकानदार भी पेट पालने के लिए गंदगी के बीच ही दुकान लगाने को विवश हैं। सब्जी पट्टी की तुलना में मछली और मीट पट्टी की स्थिति और भी बदतर है, जहां अत्यधिक गंदगी फैली हुई है। हैरानी की बात यह है कि यहां मीट और मछली खुले में बेची जा रही है, जबकि सरकार द्वारा इन्हें ढंक कर रखने के निर्देश दिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.