मुजफ्फरपुर, मई 14 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता नगर निगम के वार्ड 40 अंतर्गत गुदरी इलाके में 70 घरों तक पानी नहीं पहुंचने से लोग हलकान हैं। स्थानीय निवासी संजय गुप्ता के मुताबिक पाइपलाइन बिछ गई पर पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। इससे खासकर गर्मी में लोगों को पानी का जुगाड़ करने में परेशानी बढ़ जाती है। दूसरी जगहों पर लगे सार्वजनिक नल या चापाकल से पानी ढोकर लाना पड़ता है। स्थानीय वार्ड पार्षद इकबाल हुसैन के मुताबिक संबंधित इलाके में पानी की आपूर्ति के लिए जल्द ही नया सबमर्सिबल पंप लगाया जाएगा। इसको लेकर निगम के स्तर से टेंडर जारी कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- गुदरी इलाके में 70 घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...