फिरोजाबाद, जून 5 -- पुरातन एवं ऐतिहासिक स्थलों एवं आश्रमों को प्रदेश सरकार नया स्वरूप प्रदान कर रही है। कई प्रोजेक्ट पर पहले से कार्य कर रही सरकार ने अब गुदरिया वाले महाराज के कायाकल्प की योजना बनाई है। इस ऐतिहासिक आश्रम के कायाकल्प पर सरकार द्वारा 1.47 करोड़ रुपये की धन राशि भी स्वीकृत कर दी है। जिले के थाना थाना नसीरपुर क्षेत्र के अंतर्गत ब्लॉक मदनपुर स्थित ग्राम रजौरा में मौजूद सिद्ध स्थल स्वामी गुदरिया वाले महाराज आश्रम की बड़ी मान्यता है, लेकिन पिछली सरकारों की उपेक्षाओं से यह अभी तक पिछड़ा हुआ था, लेकिन भाजपा सरकार का विशेष ध्यान पर्यटन के साथ विरासत संजोने पर है। यह भी पढ़ें- तिलैया डैम के बेंदगी में छह करोड़ 70 लाख से बनेगा इको टूरिज्म पार्क ऐसे में इस आश्रम के कायाकल्प के लिए सरकार ने 1.47 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। स्व...