बागपत, अप्रैल 24 -- बागपत। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के घोषित परीक्षा परिणाम में एक बार फिर से ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों ने मोर्चा मारा जो न केवल साधारण परिवार से तालुक्क रखते हैं बल्कि इनके परिवार वाले भी ज्यादा शिक्षित नहीं हैं। हाईस्कूल की परीक्षा में 93 फीसदी अंकों के साथ जनपद टॉप करने वाली जनता वैदिक इंटर कॉलेज की छात्रा जानवी जैन के पिता किराना की दुकान करते है। सरकारी स्कूल में पढ़ते हुए जानवी ने ऑनलाइन यूट्यूब की मदद से परीक्षा की तैयारी की। परिवार से पढ़ाई के लिए पूर्ण सहयोग और खुद का पूर्ण समर्पण ही जानवी को जिला टॉपर बना पाया। यह भी पढ़ें- इंटर में अवि तोमर ने किया जिला टॉप, प्रदेश में चौथा स्थान वहीं 93 फीसदी संयुक्त रूप से जिला टॉप करने वाले छपरौली के तुषार के पिता खेतिहर किसान है। परिवार में दो बड़ी बहनें बीएड कर रही हैं...