गुदड़ी बाजार ट्रिपल मर्डर की 18वीं बरसी, पीड़ित परिवार ने फैसले को लेकर डाला रिवीजन
मेरठ, मई 23 -- गुदड़ी बाजार ट्रिपल मर्डर की आज 23 मई को बरसी मनाई जाएगी। 22 मई 2008 की रात को कोतवाली के गुदड़ी बाजार में मेरठ कॉलेज के तीन छात्रों की हत्या कर दी गई थी। लाश को कार की डिग्गी में भरकर बागपत में हिंडन नदी के पास फेंका था, जो 23 मई 2008 को बरामद हुई थी। इस मामले में 10 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सेशन कोर्ट से हो चुकी है। पीड़ित परिवार ने फैसले को लेकर हाईकोर्ट में रिवीजन डाला है और आरोपियों को फांसी की मांग की है। मेरठ कॉलेज के तीन छात्र सुनील ढाका, सुधीर उज्जवल और पुनीत गिरी आपस में दोस्त थे। तीनों को मेरठ कोतवाली के गुदड़ी बाजार निवासी बसपा नेता और मीट कारोबारी हाजी इजलाल ने 22 मई 2008 को अपने घर बहाने से बुलाया था। हाजी इजलाल की गर्लफ्रेंड शीबा सिरोही को लेकर इन छात्रों से विवाद था। हाजी इजलाल और उसके साथियों ने तीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.