हाथरस, मार्च 27 -- हाथरस। बिजली विभाग के द्वारा बकाया वसूली के लिए जिलेभर में अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को गुतहरा में टीम उन बकायेदारों से संपर्क कर रही थी। जिनके द्वारा ओटीएस में पंजीकरण कराया गया है। बकाया जमा नहीं किया है। इस दौरान टीम को एक मकान में मीटर से पहले कटा लगा हुआ मिला। बिजली टीम ने इसकी वीडियो बनाना शुरू कर दी। वीडियो बनाते बिजली कर्मियों के साथ मारपीट की गई। जिससे टीम गांव से भाग खड़ी हुई। इस मामले में जेई ने सहपऊ थाने में मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सादाबाद क्षेत्र में बिजली विभाग का करोड़ों का बकाया है। निगम स्तर से 31 मार्च तक बकाया वसूलने के लिए टीम के द्वारा जिलेभर में अभियान चलाया जा रहा है। सादाबाद क्षेत्र में तीन हजार 51 उपभोक्ताओं ने ओटीएस में पंजीकरण कराया। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.