गिरडीह, फरवरी 5 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। जैन धर्म के चौबीस में से बीस तीर्थंकरों की मोक्षभूमि सिद्धक्षेत्र सम्मेदशिखर के पावन धरा मधुबन स्थित गुणायतन में करोड़ों की लागत से भव्य चतुर्मुखी मंदिर बनकर तैयार हो गया है। राजस्थान के पत्थर की अद्भुत कलाकृतियों से सुसज्जित मंदिर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आचार्य विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद व मुनि प्रमाण सागर जी महाराज की प्रेरणा से भव्य पंचकल्याणक महोत्सव के साथ इस मंदिर में भव्य जिनालय की प्रतिष्ठा होगी। ज्ञात रहे कि जैन धर्मावलंबियों का आस्था का केंद्र सम्मेदशिखर पारसनाथ की धरती मधुबन में उत्तर भारत का अद्भुत अद्वितीय मंदिर बनकर तैयार हो गया है। सोलह से सतरह वर्ष की कठिन मेहनत के बाद गुणायतन में 108 फिट ऊंची 25 शिखरबद्ध जिनालय आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.