गुणाकरपुर से गायब लड़का लुधियाना में मिला
समस्तीपुर, जून 9 -- लखनौर । लखनौर थाना के गुणाकरपुर गांव से गुमशुदा 15 वर्षीय बालक दीपक कुमार को पुलिस ने लुधियाना के डंडारी रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। पुलिस ने बालक को उनके परिजन को मंगलवार को सुपुर्द कर दिया। वह लखनौर थाना के गुणाकरपुर गांव के राम कुमार महतो का पुत्र है। वे 28 मई को अपने गांव से गुम हो गया था। उनकी माता ममता देवी ने थाना में आवेदन देकर बालक को बरामद करने के लिए गुहार लगाई थी। लखनौर थाना पुलिस ने लुधियाना पुलिस की मदद से बालक को बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने बताया कि बालक को उनके परिजन को सुपुर्द कर दिया गया है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.