हरिद्वार, नवम्बर 29 -- बीएचईएल हरिद्वार में पूरे महीने चले गुणता माह का समापन शनिवार को समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाप्रबंधक एवं प्रमुख रंजन कुमार ने कहा कि जिस उत्पादन गुणवत्ता के लिए बीएचईएल की पहचान बनी है, उसे बनाए रखना सभी की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता भविष्य को मजबूत बनाने का आधार है, इसलिए रिवर्क और रिजेक्शन में कमी लाने पर विशेष ध्यान देना होगा। इस वर्ष गुणता माह की थीम थी सहयोग, नवाचार, उत्कृष्टता मिलकर करें गुणवत्तापूर्ण भविष्य का निर्माण। शनिवार को समारोह की शुरुआत महाप्रबंधक गुणता एवं व्यापारिक उत्कृष्टता प्रशांतो माजी ने स्वागत संबोधन के साथ की। उन्होंने कहा कि पहली बार में ही सही कार्य करने की संस्कृति अपनाना ही वास्तविक गुणवत्ता की पहचान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.