नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जौनपुर को 3650 करोड़ की सौगात देते हुए आठ परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने किया। इस दौरान नितिन गडकरी ने सड़क निर्माण में होने वाली गड़बड़ियों पर ठेकेदार को चेतावनी दी। उन्होंने कहा, गुणवत्ता से समझौता किया तो ठेकेदार ओर फर्म किसी लायक नहीं रहेंगे। मुंगराबादशाहपुर के सार्वजनिक इंटर कॉलेज मैदान में जनसभा में नितिन गडकरी ने कहा कि काम क्वालिटी का होगा। यह रोड हमारे देश की जनता की संपत्ति है। ईमानदारी से अच्छा काम हो। अगर कोई काम खराब करेगा तो ऐसी कार्रवाई करूंगा कि वह कोई काम नहीं कर सकेगा। दावा किया कि रायबरेली और अमेठी में जितना काम कांग्रेस ने साठ साल में नहीं कराया, उतना उन्होंने 10 साल में करके दिखा दिया है। उन्होंने कहा कि टेंडर प्रक्रिया ट्रांसप...