बदायूं, मार्च 30 -- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बनी सड़कों की जर्जर स्थिति पर आंवला सांसद नीरज मौर्य ने चिंता जताई है। सांसद की सूची में बरेली के अलावा बदायूं की सड़कें भी शामिल हैं। सांसद ने सड़कों की जांच के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा है। आंवला सांसद नीरज मौर्य ने कहा कि सड़कों के निर्माण में तकनीकी मानकों का उल्लंघन हुआ है। इसके चलते सड़कें खराब हो गयी हैं। पीएमजीएसवाई नियमों के अनुसार पांच वर्ष की डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड में मरम्मत का खर्च ठेकेदारों को वहन करना है, लेकिन बरेली-बदायूं के ठेकेदार जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। आंवला-सिरौली और सहसवान-मुजरिया की सड़कें कैसी गुणवत्ता दी है इसका प्रमुख उदाहरण हैं। सांसद ने अध्यक्ष को पत्र लिखकर नेशनल क्वालिटी मॉनिटर्स के स्वतंत्र दल से जांच की मांग की है। सांसद ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.