फतेहपुर, फरवरी 26 -- फतेहपुर। होली के त्योहार पर मिलावटखोर भी तेजी से सक्रिय हो चुके हैं, जिनके खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर ही खाद्य पदार्थों की जांच करवाए जाने के लिए एफएसडब्ल्यू का प्रयोग किया जा रहा है। विभागीय टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर चलाए जाने वाले अभियान के दौरान मानक के अनुरूप 13 खाद्य पदार्थ पाए जाने पर उन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश दीक्षित ने बताया कि टीम ने मोबाइल टेस्टिंग लैब वैन के माध्यम से बिंदकी स्थित बालाजी स्वीट हाउस से पेडा, छेना, बेसन लड्डू, बुल्ली स्वीट हाउस से छेना, पेड़ा, बर्फी, ललौली चौराहा स्थित सीताराम स्वीट हाउस से मिल्क केक की जांच कराई गई, जबकि मुरादीपुर स्थित जुग्गी लाल स्वीट हादस से छेना एवं बर्फी, मावा तथा जोनिहा ...