बांदा, मई 4 -- नरैनी। महुई नई हरिजन बस्ती से ढोलऊवा पुरवा तक बन रही करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क को लेकर ग्रामीणों गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। क्षेत्र के राममोहन, कमलेश, बबलू, सीताराम, राममिलन और चंद्रपाल सहित कई ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है। सड़क पर गिट्टी और डस्ट डालकर खानापूर्ति कर दी गई, लेकिन जरूरी पानी का छिड़काव तक नहीं कराया गया। नतीजा यह है कि गिट्टियां बिखरकर बाहर आ रही हैं डामरीकरण का कार्य शेष है। सड़क मार्ग में बनी एक बड़ी पुलिया को तोड़कर उस पर सड़क बना दी गई। अन्य तीन पुलियों की केवल औपचारिक मरम्मत कराई गई है। जांच कराए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...