गोरखपुर, मई 13 -- भटहट। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विवि में चिकित्सकों द्वारा बाजार में मिलने वाली गुणवत्ता विहीन औषधियां लिखे जाने की शिकायत मुख्यमंत्री, राज्यपाल, आयुष मंत्री के साथ ही अन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर की है। सिरसिया निवासी जयनरायन राय ने मुख्यमंत्री के साथ ही अन्य अधिकारियों को भेजे गए पत्र में बताया है कि चिकित्सकों द्वारा बाजार की गुणवत्ता विहीन औषधियां लिखी जा रही है। ऐसे में इलाज के लिए आने वाले मरीजों की संख्या घट रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि विश्वविद्यालय से मरीजों को दी जा रही निःशुल्क औषधियां भी निम्न स्तर की है। कुछ औषधियों में रेत जैसी मिलावट के मामले सामने आए हैं। यह भी पढ़ें- सुरक्षित दवाओं के लिए फार्मेसी काउंसिल का आईपीसी से करार ऐसे में इस मामले की गंभीरता से जांच कराने के साथ ही इसकी गुणवत्ता सुनिश्चित ...