गुणवत्ता वाले कृषि निवेश ही मिलेंगे, जबरन वितरण पर होगी कार्रवाई
बलरामपुर, जुलाई 11 -- बलरामपुर, संवाददाता। गन्ना किसानों को अब केवल गुणवत्ता प्रमाणित कृषि निवेश ही उपलब्ध कराए जाएंगे। गन्ना आयुक्त के निर्देश पर चीनी मिलों को उर्वरक, जैव उर्वरक, सूक्ष्म पोषक तत्व और कीटनाशकों सहित सभी कृषि निवेशों का वितरण गुणवत्ता परीक्षण के बाद ही करना होगा। इसका उद्देश्य किसानों को अधोमानक व फर्जी उत्पादों से बचाते हुए गन्ना उत्पादन बढ़ाना है। जिला गन्ना अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि प्रत्येक बैच की जांच एनएबीएल मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं से कराना अनिवार्य होगी। केवल मानक के अनुरूप पाए गए कृषि निवेश ही किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कृषि निवेशों के उपयोग में आईसीएआर, उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद तथा कृषि वैज्ञानिकों की अनुशंसाओं का पालन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: जनपद में पर्याप्त ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.