चम्पावत, सितम्बर 23 -- योगेश जोशी, चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं और विकास कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में उन्होंने गुणवत्ता में खामी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। चम्पावत कलक्ट्रेट में डीएम ने जिले में चल रहे 25 करोड़ रुपये से अधिक लागत के प्रमुख विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। डीएम ने 256 करोड़ से बन रहे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्य तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने 240.26 करोड़ से बन रही चम्पावत पेयजल योजना, 220 करोड़ की बनबसा में 220/33 केवी जीआईएस उप संस्थान, 177.25 करोड़ के जगबुड़ा सेतु, 171.52 करोड़ की टनकपुर पेयजल योजना, 84.45 करोड...