मुरादाबाद, मार्च 24 -- मंडलीय जिला अस्पताल एनक्यूएस (राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक) के अंतर्गत दोबारा कराए गए मूल्यांकन में पास हो गया है। मंडलीय क्वालिटी परामर्शदाता प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि मंडलीय जिला अस्पताल तीन साल पहले कराए गए एनक्यूएएस के मूल्यांकन में क्वालिफाई हो गया था। चिकित्सा सेवाओं समेत विभिन्न बिंदुओं के अंतर्गत अस्पताल की गुणवत्ता कहीं बिगड़ी तो नहीं है इसका पता लगाने के लिए ही तीन साल के बाद दोबारा मूल्यांकन कराए जाने का प्रावधान है। जिला अस्पताल की मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. संगीता गुप्ता ने बताया कि फरवरी में हुए मूल्यांकन में अस्पताल 92.73 फीसदी ग्रेडिंग के साथ क्वालिफाई हुआ है जोकि अस्पताल के समस्त चिकित्साधिरियों व कर्मचारियों के परिश्रम का प्रतिफल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.