गुणवत्ता बढ़ाने को निजी विश्वविद्यालयों की होगी रैंकिंग
लखनऊ, मई 19 -- यूपी में निजी विश्वविद्यालयों में गुणवत्तापरक शिक्षा छात्रों को मिले इसके लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। शैक्षिक गतिविधियों व संसाधन सहित विभिन्न मानकों की कसौटी पर इन निजी विश्वविद्यालयों की रैंकिंग की जाएगी। 12 माड्यूल वाला एकीकृत ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया गया है, जिससे छात्रों को बेहतर निजी विश्वविद्यालय चुनने में मदद मिलेगी।पढ़ाई, परीक्षा, शोध, प्लेसमेंट, फीस, हॉस्टल व फीस इत्यादि का ब्योरा लिया जाएगा। हर व्यवस्था की उच्च शिक्षा विभाग डिजिटल निगरानी करेगा। निजी विश्वविद्यालयों की संख्या अभी 52 है। ऐसे में इन निजी विश्वविद्यालयों में प्रवेश ले रहे छात्रों को बेहतर शिक्षा, सुविधाएं व प्लेसमेंट इत्यादि मिले इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग अब इनकी रैंकिंग शुरू करेगा।डिजिटल निगरानी के माध्यम से इन पर शिकंजा कसा जाएगा। 12 माड्यूल के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.