धनबाद, अप्रैल 28 -- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति का आधार है। इसमें शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह बात बीसीसीएल सीएमडी ने सोमवार को कम्युनिटी हॉल, कोयला नगर में बीसीसीएल सीएसआर परियोजना के तहत मोंटेसरी टीचर्स ट्रेनिंग कार्यक्रम में कही। सीएमडी बोले कि प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों की क्षमता को बेहतर करते हैं और विद्यार्थियों के समग्र विकास में सहायक सिद्ध होते हैं। बीसीसीएल अपनी सीएसआर पहलों के माध्यम से शिक्षा, कौशल विकास एवं सामुदायिक उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने प्रशिक्षित शिक्षकों से अपेक्षा की कि वे इस प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान एवं कौशल का उपयोग कर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सक्रिय योगदान देंगे। बीसीसीएल के सहयोग से महिला विकास शिक्षण प्रशिक्षण समिति धनबाद की ओर से कम्युनिट...