कानपुर, जनवरी 23 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सेना के इस्तेमाल में आने वाले उत्पादों की गुणवत्ता जांचने वाली डीजीक्यूए टीम ने शुक्रवार को ऑर्डिनेंस पैराशूट फैक्ट्री पहुंचकर यहां बन रहे उत्पादों को परखा। एडीजीक्यूए (एस) मेजर जनरल समीर कश्यप ने ग्लाइडर्स इंडिया लिमिटेड की इकाई आयुध पैराशूट निर्माणी में बने पैराशूट समेत अन्य उत्पादों की उत्कृष्टता और उत्पाद गुणवत्ता मानकों की सराहना की। मेजर जनरल समीर कश्यप का स्वागत जीआईएल के सीएमडी एमसी बालासुब्रमणियम ने किया। मेजर जनरल ने पी 2 और पी 6 उत्पादनशाला में चल रहे उत्पादन के कामों को देखा और निर्माणी प्रयोगशाला में चल रही गतिविधियों का भी अवलोकन किया। पी 7 निरीक्षण क्षेत्र को भी देखा और खास तरह के रक्षा उत्पादों की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। प्रदर्शनी कक्ष में लगे उत्पादों और पैराशूटों की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.