बागेश्वर, फरवरी 7 -- बागेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज कपकोट में तीन करोड़ दो लाख 62 हजार रुपये की लागत से निर्मित नए भवन का क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह आधुनिक भवन छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा और गुणवत्तायुक्त शिक्षा की दिशा में सशक्त आधार बनेगा। बेहतर शिक्षण वातावरण और आधुनिक संसाधनों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिलेगी। विधायक ने इसे शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने वाली दूरदर्शी पहल बताया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख भावना शाही, हरीश मेहरा, खंड शिक्षा अधिकारी चक्षुपती अवस्थी, विद्यालय के प्रधानाचार्य बची लाल, शिक्षिका गंगा पांडे, गोपाल राम, जानकी कपकोटी, गणेश उपाध्याय, चंद्र सिंह कपकोटी, जनार्दन कोरंगा सहित अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.