नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रशिक्षित शिक्षकों की उपलब्धता किसी भी समाज के शैक्षणिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2009 में डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह बी.एड. कॉलेज की स्थापना की गई। संस्थान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को शिक्षक शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें शिक्षण के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए तैयार करना है। कॉलेज की सेक्रेटरी डॉ. सीमा शर्मा के अनुसार, संस्थान की स्थापना के पीछे यह सोच थी कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं, को शिक्षक प्रशिक्षण के लिए दूर न जाना पड़े और उन्हें अपने क्षेत्र में ही शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिले।ग्रामीण विद्यार्थियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर स्थापना डॉ. महाचंद्र प्रसाद ...