गुणवत्तापूर्ण सड़क से गांव विकसित होंगे : सुनील कुमार
पटना, मई 8 -- ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने कहा है कि गांवों का विकास केवल आधारभूत संरचना तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि गांवों तक गुणवत्तापूर्ण सड़क और पुल संपर्क उपलब्ध होने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलती है, गांव विकसित होंगे। नवनियुक्त मंत्री ने शुक्रवार को विभाग के अपने कक्ष में जाकर पदभार ग्रहण किया। उन्होंने इस मौके पर यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छी सड़कों से किसानों को बाजारों तक पहुंचने में सुविधा होती है। साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच भी अधिक सुगम होती है। यह भी पढ़ें- तीन गांवों में विकास कार्यों का लोकार्पण पदभार ग्रहण करने के बाद मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ एक परिचयात्मक एवं संक्षिप्त समीक्षा बैठक की, जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.