दरभंगा, जनवरी 2 -- दरभंगा। लनामिवि के पीजी मैथिली विभाग की ओर से संचालित विद्यापति पीठ के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के अवसर पर शोध आलेखों का संग्रह 'मैथिली पत्र साहित्य' का लोकार्पण शुक्रवार को कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने किया। मौके पर कुलपति ने कहा कि मैथिली विभाग के सभी शिक्षकों का प्रयास प्रशंसनीय है। सभी ने मैथिली साहित्य के संवर्द्धन में योगदान दिया है। मुझे प्रसन्नता है कि शोध आलेखों का संग्रह 'मैथिली पत्र साहित्य' साहित्य प्रेमियों और शोधार्थियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि सभी विभागाध्यक्षों को अपने विभाग में गुणवत्तापूर्ण शोध को बढ़ावा देने की दिशा में पहल करनी चाहिए। मालूम हो कि 'मैथिली पत्र साहित्य' आईएसबीएन नंबर के साथ प्रकाशित हुआ है। इसमें कुल 46 शोध आलेख हैं। विभागाध्यक्ष व संपादक प्रो....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.