गुणवत्तापूर्ण शिक्षा है प्राथमिकता : डॉ. मुरारी
दरभंगा, मई 22 -- शेष नारायण झा,केवटी। विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने शुक्रवार को प्रखंड के चार विद्यालयों की प्रबंध समिति की बैठक में भाग लेकर शिक्षा व्यवस्था एवं विद्यालय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की। इस दौरान विधायक ने विभिन्न संचिकाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने उत्क्रमित उच्च विद्यालय बैरियौल, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय माधोपट्टी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय लालगंज तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय लहवार में आयोजित बैठकों में विद्यालयों की शैक्षणिक स्थिति, आधारभूत सुविधाओं, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, स्वच्छता व्यवस्था एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों एवं समिति सदस्यों के साथ विचार-विमर्श कर कई निर्देश दिये।विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.