बलिया, मार्च 20 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय बीआरसी परिसर में समग्र शिक्षा अभियान के तहत शुक्रवार को प्रधान व प्रधानाध्यापक का शिक्षा उन्मुखीकरण गोष्ठी हुई। शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक केतकी सिंह ने दीप जलाकर किया। विधायक ने जूनियर हाईस्कूल बांसडीह के 11 छात्र-छात्राओं जो राष्ट्रीय छात्रवृति परीक्षा तथा इन्स्पायर अवार्ड चयनित हुए हैं, उन्हें मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्ता परक शिक्षा व सृद्वणीकरण के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। शिक्षकों व जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि विद्यार्थियों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दें ताकि बच्चों का शैक्षणिक मानसिक व शारीरिक विकास हो सके। कहा कि सरकार की ओर से एमडीएम के साथ स्कूल बैग, कापी किताब, स्टेशनरी, यूनिफार्म, जूता मोजा, स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.