बलिया, मार्च 9 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक संसाधन केंद्र चिलकहर पर सोमवार को प्रधानाध्यापक, ग्राम प्रधान, स्थानीय प्राधिकारी-निकाय के सदस्यों का ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन हुआ। शिक्षा व्यवस्था सुदृढ करने के उद्देश्य से ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापकों ने प्रतिभाग किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि चिलकहर ब्लॉक के बीडीओ विनोद कुमार बिंद व बीईओ हिमांशु सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। कंपोजिट विद्यालय चिलकहर नंबर एक की छात्राओं ने स्वागत गीत और सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। आयोजकों ने अतिथियों का स्वागत किया गया।मुख्य अतिथि बीडीओ चिलकहर ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूलों के बुनियादी ढांचे का कायाकल्प करना और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना है। विद्यालयों म...