गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था को लेकर दिये कई निर्देश
चक्रधरपुर, अगस्त 20 -- मनोहरपुर। राज्य शिक्षा विभाग के उप सचिव संजय कुमार प्रसाद ने मंगलवार को मनोहरपुर और आनंदपुर प्रखंड स्थित पीएमश्री विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में पठन-पाठन की स्थिति के साथ-साथ उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उप सचिव ने स्कूलों में शिक्षकों के स्वीकृत पदों तथा वर्तमान में कार्यरत शिक्षकों की संख्या की समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने कक्षाओं में फर्नीचर, कंप्यूटर लैब, वैज्ञानिक प्रयोगशाला (लैब), आधारभूत संरचना, खेल के मैदान तथा पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता को बारीकी से परखा। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापक के साथ बैठक कर पठन-पाठन का स्तर सुधारने और व्यवस्था को सुदृढ़ करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.