मोतिहारी, अप्रैल 13 -- मोतिहारी,राकेश रंजन.। चालू शैक्षणिक सत्र में जिले के सभी सरकारी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं को लेकर निरीक्षण अभियान चलाया जायेगा। जो 15 से 30 अप्रैल तक जिले के सभी विद्यालयों का निरीक्षण व अनुश्रवण किया जाएगा। सोमवार को सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में विद्यालय निरीक्षण के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारी की बैठक हुई। डीएम ने कहा कि इस निरीक्षण का मूल उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों की उपलब्धता के साथ-साथ विद्यालय में पठन-पाठन की स्थिति व बच्चों का प्रोग्रेस देखना है। विद्यालय की व्यवस्थाओं की होगी जांच : अभियान के तहत विद्यालयों में शौचालय, पेयजल, वर्ग कक्ष, चाहरदीवारी, विद्युत व्यवस्था, पं...