रांची, मई 14 -- कर्रा, प्रतिनिधि। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिक्षकों के लिए टीएनए (टीचर नीड असेसमेंट) परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को कर्रा प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय कर्रा में ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया गया। पहले सत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कुल 78 शिक्षकों को परीक्षा में शामिल होना था, जबकि दूसरे सत्र में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक 67 शिक्षकों की परीक्षा निर्धारित थी। दोनों सत्रों में शत-प्रतिशत शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज की गई। परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनमोहन साहू एवं प्रखंड साधनसेवी राजेश प्रसाद को नोडल प्रभारी बनाया गया था。 यह भी पढ़ें- अंतिम दिन टीएनए में शामिल हुए 117 शिक्षकपरीक्षा का निरी...