पलामू, अप्रैल 12 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। शहर के संत मरियम स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ करने के क्रम में मेदिनीनगर के एक होटल में प्रबंधक व शिक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक सभी चुनौतियों को स्वीकारते हुए शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने की रूपरेखा तैयार की। नए सत्र की रूपरेखा तय करने के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की रणनीति भी बनाई गई। स्कूल प्रबंधन व शिक्षकों ने सकारात्मक और दूरदर्शी संवाद करते हुए शैक्षणिक रणनीतियों, अनुशासन, नवाचार और छात्रों के समग्र विकास को केंद्र में रखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए। विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने बैठक के दौरान सभी शिक्षकों को डायरी, पेन और छाता प्रदान कर सम्मानित और प्रोत्साहित किया। चेयरमैन ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने वाले नहीं, बल्कि समाज और राष...